Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

रोडवेज बस में लगी भीषण आग, दमकल कर्मीयों ने आग पर पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अलीगढ़ के सरसौल स्थित सेटेलाइट रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी राजस्थान रोडवेज की बस में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। चालक और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। यह घटना थाना बन्नादेवी क्षेत्र की है।

घटना के वक्त बस ड्राइवर और कंडक्टर गाड़ी बंद कर सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। आग में टिकट मशीन, टीजर बुक, बैग और उसमें रखा टिकट बिक्री का कैश भी जलकर राख हो गया। इस दौरान बस स्टैंड पर खलबली मच गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

घटना के वक्त बस में नहीं थी कोई यात्री

राहत देने वाली बात ये है कि घटना के वक्त बस में कोई यात्री नहीं बैठी थी। बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही मौजूद थे। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ही पूरी बस आग का गोला बन गई। चारों तरफ का धुआं का गुबार छा गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लेकिन कोई हताहत की खबर नहीं है।

शॉर्ट सर्किंट से आग लगने की आशंका

आग लगने की खबर पर बन्ना देवी फायर बिग्रेड स्टेशन से तीन दमकल आग बुझाने पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने आशंका जताई है कि बस में शार्ट सर्किट से आग लगी है। कारणों की जांच की जा रही है।

अलीगढ़-जयपुर के बीच चलती है बस

बता दें कि अलीगढ़-जयपुर के बीच चलने वाली राजस्थान रोडवेज की डबल डेकर स्लीपर जयपुर डीलक्स डिपो की बस रात 11बजे जयपुर से चलती है। यह बस अलीगढ़ में सुबह करीब 6:30 बजे पहुंच जाती है। बस दोपहर 12:30 बजे अलीगढ़ से जयपुर रवाना होती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img