Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

शार्ट सर्किट से लगी आग, कई बीघा गेहूं जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो |

गोरखपुर: खजनी तहसील अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर टोला नेटूआन के बगल में आज दोपहर बाद बिजली की चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर आसपास के कई खेतों को लपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तब तक करीब आधा दर्जन किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। प्रधान प्रतिनिधि पंच बहादुर सिंह मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में काफी सहयोग किए।

उन्होंने बताया कि चिंता सिंह, धर्मपाल सिंह, गंगेश सिंह, संजय पाठक, ओम प्रकाश पाठक, उदय राज सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजेश सिंह, उमेश सिंह, रमेश सिंह आदि के खून पसीने से तैयार की गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। सरकार से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग करते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img