Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

रिहायशी इलाके में पटाखा स्टॉक में लगी आग, महिला की मौत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर में एक मकान में रखें पटाखे के स्टॉक में आग लग गई जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड ने घंटो प्रयास कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

49

शामली शहर के दयानंद नगर नाला पटरी गली नंबर 5 में प्रमोद के मकान में शनिवार की सुबह को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। बताया गया है कि मकान की निचली मंजिल पर पटाखों का स्टॉक रखा हुआ था और एक वृद्ध महिला करतारी देवी निवासी गली नंबर 6 दयानंद नगर, पटाखे को डिब्बों में पैक कर रही थी।

अचानक लगी आग से करतारी वहां से भाग नहीं सकी और आग में झुलस कर उसकी मौत हो गई। बताया गया है इस दौरान वहां पर दो तीन अन्य लोग भी मौजूद थे जो बाहर भाग निकले थे।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड, कोतवाली पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img