जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई। आग में फैक्ट्री के साथ ही लाखों का माल भी जलकर राख हो गया।
दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कि शुक्रवार रात को लगी इस आग में कोई घायल नहीं हुआ। शनिवार सुबह तक आग बुझा दी गई।
कूलिंग ऑपरेशन अब भी चल रहे हैं। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शुक्रवार रात लगभग 10.45 बजे नरेला की जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 26 गाड़ियों को तुरंत घटना स्थल पर भेजा गया।
Delhi: A fire broke out at a factory in Narela last night. 26 fire tenders were sent to the spot. No casualties reported. Cooling operations underway. pic.twitter.com/fL2iFxyYFY
— ANI (@ANI) September 26, 2020
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

