जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: क्षेत्र के ग्राम मुजीखानपुर चौगांवां में किसी धूम्रपान करने वाले की लापरवाही से उपले, लकड़ी व कूड़ी में आग लग गयी। जिसे फायर सर्विस नजीबाबाद ने कठिन परिश्रम करके आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।
शुक्रवार को ग्राम मुजीखानपुर चौगांवां में किसी ने उपलों और कूड़ी में बीड़ी पी कर फेंक दी जिससे आग लग गई। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और उसकी सूचना तुरंत फायर सर्विस को दी फायर सर्विस के प्रभारी की एस जादौन व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गांव की तरफ आग को बढ़ने नहीं दिया जिससे बड़ी हानि होने से बच गयी।

