Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

भारत की जीत पर शहर में आतिशबाजी और उल्लास

  • भुवनेश्वर की गेंदबाजी ने लोगों का दिल जीत लिया
  • टीम इंडिया की जीत पर खूब लगा सट्टा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जैसे ही मौहम्मद नवाज की गेंद पर हार्दिक पांडया ने छक्का मारकर टीम इंडिया को मैच जितवाया पूरे शहर में खुशियों की लहर दौड़ गई। टेलीविजन के सामने चिपके लोग घर से बाहर निकले और जश्न मनाने लगे। कई स्थानों पर जमकर आतिशबाजी हुई और लोकल हीरो भुवनेश्वर को लेकर जमकर जिंदाबाद के नारे लगे।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच के महामुकाबले को लेकर शाम साढ़े सात बजे से शहर में क्रिकेट प्रेमियों ने खुद को घर में कैद करके टेलीविजन के सामने डेरा जमा लिया था। एक दूसरे के पारंपरिक दुश्मन दोनों देशों के बीच मैच हमेशा रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंच जाता है। मेरठ वासियों की निगाहें गंगा नगर में रहने वाले टीक इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर टिकी हुई थी।

इस मेरठी क्रिकेटर ने लोगों को निराश भी नहीं किया और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर चार विकेट लिये। भुवनेश्वर ने जैसे ही पाक कप्तान बाबर आजम को आउट किया लोग खुशी से उछल पड़े। भले ही भारत ने पांच विकेट से मैच जीत लिया हो लेकिन भुवनेश्वर की गेंदबाजी ने लोगों का दिल जीत लिया।

18 22

टीम इंडिया की पारी के दौरान जब मैच में अप और डाउन लगा हुआ था तब लोगों की सांसे थमी हुई थी। जैसे ही आखिरी ओवर में हार्दिक पांडया ने नवाज की गेंद पर छक्का मारा क्रांतिधरा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई सड़क पर उतर कर जश्न मनाने लगा।

चौधरी चरण सिंह विवि के छात्रों ने जमकर जश्न मनाया और ढोल नगाड़े के साथ टीक इंडिया को बधाई दी और आतिशबाजी की। छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि भुवनेश्वर की गेंदबाजी से टीम इंडिया को जीत मिली। जश्न मनाने वालों में मयंक चपराना, सोपिन गूर्जर, रजत ठाकुर, प्रियांशु वत्स, कार्तिक ठाकुर आदि थे।

ताला फैक्ट्री निवासी नाहिद सैफी ने टीम इंडिया की जीत पर परिवार के साथ जश्न मनाया और पूरा श्रेय भुवनेश्वर को दिया। शहर में शास्त्रीनगर, सदर, ब्रहमपुरी, सूरजकुंड, बेगमपुल आदि जगहों पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मना।

सटोरिए रहे सक्रिय

मैच शुरू होने से पहले सटोरिये सक्रिय हो गए थे। मेरठ में करोड़ों रुपये का सट्टा मैच पर लग गया। जब पाक की टीम कम स्कोर पर आउट हुई तो सटोरियों ने टीम इंडिया की जीत पर जमकर सट्टा लगाया। एक समय आया जब टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए तब सटोरियों की नींद उड़ गई, लेकिन आखिरी पांच ओवर पाक की जीत पर भी सट्टा लगाया गया। माना जा रहा है कि इस मैच को लेकर पांच से 10 करोड़ का सट्टा अकेले इस शहर में लग गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img