Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग और पथराव

  • डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ झगड़ा, चार गंभीर रूप से घायल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमे एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग भी कर दी। मारपीट में दो बहनों समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना क्षेत्र के लखीपुर गली नंबर 18 के रहने वाले फैजान पुत्र शोकीन ने बताया कि शनिवार को उसका जन्मदिन था। जिसके चलते उनके घर में पार्टी चल रही थी और रिश्तेदार भी आए हुए थे। फैजान ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी को लेकर के चलते उन्होंने गली में डीजे रखा हुआ था और घर के लोग डांस कर रहे थे।

आरोप था कि इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला भूरे पुत्र साबिर शराब के नशे में धुत होकर आया और डीजे पर डांस करने लगा। भूरे को वह पकड़कर उसके घर ले गया, लेकिन भूरे को नशे की हालत में देख उसके पिता ने उसी पर शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट होते देख दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों से राशिद, राकिब, शानू, जाहिद, साहिद, साकिर समेत 10-12 लोग वहां पहुंच गए और जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि राशिद व राकिब ने कई राउंड फायरिंग भी कर दी।

मारपीट में एक पक्ष से फैजान का सिर फट गया और दूसरे पक्ष से भूरे के पिता और उसकी दो बहने घायल हो गई। फायरिंग की सूचना मिलते लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

सांप्रदायिक टकराव की सूचना पर दौड़ी पुलिस

पीएल शर्मा रोड पर सांप्रदायिक टकराव को लेकर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की तो मामला प्रॉपर्टी विवाद का निकला। इसके बाद पुलिस दोनों संप्रदाय के लोगों को थाने लेकर पहुंची और उन्हें आपस में निपटारा करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड के रहने वाले इरफान ने बताया कि पीएल शर्मा रोड का ही रहने वाला पवन पुत्र बृजलाल उनके यहां काम करता है। पवन ने सात साल पहले अपने मकान पर 3.50 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन की किस्त नहीं चुकाने पर बैंक अधिकारियों ने मकान की कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया था।

जिसके बाद पवन ने उनसे अपने मकान का लोन चुकान के लिए कहा था। जिसकी एवज में उन्होंने पवन के मकान की छत और एक कमरे का बैनामा अपने नाम करा लिया था। बैनामा पवन की मां कलावती ने किया था। इसके बाद उन्होंने मकान की छत पर अपनी मशीने लगा ली थी और कमरा पवन को ही रहने के लिए दे दिया था।

शनिवार को उन्होंने पवन को कमरा खाली करने के लिए कहा तो उसकी बहने उनसे झगड़ा करने लगी। जिसके बाद दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच किसी ने लालकुर्ती पुलिस को संप्रदायिक टकराव की सूचना दें दी। सूचना के मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संप्रदाय के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

इंस्पेक्टर अतर सिंह यादव ने दोनों पक्षों को कोर्ट के माध्यम से अपना समझौता करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्होेंने किसी तरह का झगड़ा किया तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img