Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, तीन घायल

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: क्षेत्र के गांव सकौती में पांच बीघा कृषि भूमि पर फसल को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव सकौती में मंगलवार की शाम करीब चार बजे दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया जाता है कि रजवंत सिंह पुत्र खड़क सिंह ने वर्ष 2009 में करनाल निवासी एक व्यवसायी मुकेश कुमार को 5 बीघा जमीन बेची थी जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका था।

उसके बाद मुकेश कुमार ने उसी संपत्ति को सकौती के ही निवासी उपेंद्र कुमार को बेच दिया जिसके बाद बेची गई संपत्ति का दाखिल खारिज हो गया लेकिन रजवंत सिंह का आरोप है कि जमीन को धोखाधड़ी कर खरीदा गया।जिसके बाद कमिश्नर सहारनपुर कोर्ट से स्टे ले लिया गया। आरोप है कि स्टे के बाद भी जमीन पर खेती की जा रही थी जिस पर रजवंत सिंह ने आपत्ति की तो उपेंद्र ने सात-आठ लोगों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला और फायर किया गया।

वही उपेंद्र पक्ष का आरोप है कि रजवंत सिंह सहित उसके तीन बेटे वहां पहुंचे और फसल काटने को लेकर आपत्ति करते हुए आवेश में आकर गोली चला दी, जो उपेंद्र के पैर में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि विवादित संपत्ति 2009 में बेची गई थी, उसके बाद दोबारा संपत्ति को बेच कर दाखिल खारिज हो चुका है। रजवंत सिंह के हाथ व उपेंद्र के पैर में छर्रे लगे है। जांच के बाद कुछ निष्कर्ष निकलकर सामने आएगा। अभी तक किसी पक्ष की तहरीर प्राप्त नहीं हो सकी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img