- आरोपियों ने घर जाकर रिवाल्वर से की हत्या
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना मंडावर पुलिस ने दोहरी हत्या घटना को कारित करने वाले पांच अभियुक्तों को रसोलिया पीर, किरतपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशानंदेही पर घटना में प्रयुक्त अलाकत्ल एक अदद रिवाल्वर 0.32 बोर दो जिंदा कारतूस बरामद किए गया।
मंडावर पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी को सलीम निवासी डेरा ग्राम सुल्तानपुर गैराबाद ने लिखित सूचना दी कि 24 जनवरी की बिटू व उसके साथी हमारे घर पर गेट खुलवाकर गाली देते हुए हथियारों से हमारे ऊपर फायंरिग कर दी। जिसमें सलीम के पिता अजीज व पडोसी शान को गोली लग गई, जिनकी मौके पर उनकी मृत्यु हो गई।

सलीम ने बताया कि राजस्व विभाग ने हमारी जमीन पर काबिज करा दिया था, इसी वजह से लोग हमसे रंजिश रखते है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बूटा सिंह पुत्र तरना सिंह, तरना सिंह पुत्र काला सिंह, प्रकाश सिंह पुत्र निहारा सिंह, दिलबाग सिंह पुत्र जसवंत सिंह, मंजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासीगण ग्राम बडीवाला थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर को मंगलवार को मंडावर क्षेत्र के रसोलिया पीर, किरतपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्तों के पास से एक अदद आलाकत्ल रिवाल्वर 0.32 बोर(लाईसेंस धारक दिलबाग सिंह) व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि रिवाल्वर से सहअभियुक्त ने मिलकर अजीज व शान मोहम्मद की हत्या की थी, क्योंकि वे लोग हमारी जमीन पर काबिज हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली स्वाट टीम में राजकुमार शर्मा प्रभारी स्वाट, एसआई मनोज परमार, संजय कुमार, कांस्टेबल खालिद, रईस अहमद, बेताव जावला, रणजीत मलिक, अरुण कुमार, विकास बैंसला, मोहित शर्मा, सुनित, मोनू कुमार, दिग्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार नागर एवं मंडावर पुलिस में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई संजय त्यागी, श्रीपाल सिंह, पवनवीर सिंह, शिवराज सिंह व मनोज कुमार मौजूद रहे। पुलिस के उत्साहवर्धन के लिए दस हजार रूपये पुरस्कार दिया गया।

