Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

जहरीला केमिकल खाने से पांच गायों की मौत

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: जहरीला केमिकल खाने से 5 गायों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों गाय गंभीर रूप से बीमार है। जिनका चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। थाना रानीपुर क्षेत्र के गांव गढ़ मीरपुर की कासरो नदी मे यूपी के जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट के गांव ख्वाहिश पुर के गोपालक राकिब, असजद, मोहसिन, जाकिर, बिल्लू, लुकमान, नूर हसन आदि नदी के समीप रहकर गाय का पालन करते हैं। तथा आसपास के क्षेत्र में इनको चरा कर आते हैं।

गत दिवस राकिब अपनी गाय को लेकर निकट के गांव पूरनपुर के जंगल में गया था। इसी बीच वहां रास्ते में पड़े एक सफेद रंग के केमिकल पर कुछ गाय के पैर लग गए। जिस कारण दो दर्जन गाय छटपटाने लगी। तथा अपने पैरों को चाटने लगी। जब तक गोपालक कुछ समझ पाते आधा दर्जन गाय वहां मौके पर ही गिर गई।

बमुश्किल गोपालक इन गायों को अपने डेरे पर लेकर आये, जबकि एक गाय वहीं गिर गई तथा उठ नहीं पाई। डेरे पर आकर इलाज के दौरान चार गाय की मौत हो गई। जबकि दर्जनों गाय गंभीर रूप से बीमार है। जिनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

पशु चिकित्सा केंद्र तेलीवाले की चिकित्सा अधिकारी डॉ सुमन सैनी का कहना है कि कोई जहरीला केमिकल खाने से गाय बीमार हुई है। जिन का इलाज किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img