जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बड़ौत पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो मोबाइल व एक चाकू बरामद किया। वहीं छपरौली पुलिस ने भी चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया।
बड़ौत कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाशचोरी की बाइक से जा रहे हैं। सूचना मिलने पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चोरी की बाइक से जाते समय चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की बाइक, दो मोबाइल व चाकू बरामद किया।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चारों का चालान कर दिया गया।पकड़े गए बदमाश देव उर्फ देव पुष्प पुत्र इन्द्रपाल निवासी पट्टी देशू बावली, ललित उर्फ लव तोमर पुत्र जयप्रकाश निवासी महावतपुर बावली, अंकित पुत्र भोपाल निवासी राणा पट्टी रुस्तमपुर बावली व रोहित उर्फ आदित्य पुत्र अश्वनी चंचल निवासी पट्टी चौधरान बडौत हैं।
वहीं दूसरी ओर छपरौली पुलिस ने क्षेत्र के गांव हलालपुर मंदिर के पास एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल नारायण और कांस्टेबल पुष्पेंद्र ने विशाल पुत्र इंद्रपाल ग्राम निवासी लुहारी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह इससे भी अनेक मोटरसाइकिल चोरी कर चुका है। उन्हें वह मेरठ के कबाड़ी बाजार में बेचता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया।

