Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पूर्णिमा पर्व दत्तात्रेय जयंती पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन

  • गायत्री शक्ति पीठ पर हुआ कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: गायत्री शक्तिपीठ जय नगर नजीबाबाद में पूर्णिमा पर्व पर पांच कुंडीय गायत्री आयोजित किया गया।
मंगलवार को सारिका अग्रवाल, पुष्पा शर्मा, कामेश शर्मा, श्रद्धा रानी ने पांच कुंडीय यज्ञ में षोडशोपचार पूजन के साथ गोला, सुपारी से पूर्णाहुति दी। गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित करवाई।

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ दीपक कुमार ने कहा कि आज दत्तात्रेय जयंती है। दत्तात्रेय ने 24 गुरु बनाए थे। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर यदि कुछ सीखने की जिज्ञासा है तो वह पशु पक्षियों से भी सीख सकता है। गुरु अनुशासन से व्यक्ति महान बनता है, देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पूजा, व गायत्री माता है।

गायत्री सद्बुद्धि सदचिंतन का मंत्र है। यज्ञ त्याग की प्रेरणा देता है, यज्ञ को करने से पर्यावरण शुद्ध होता है । यज्ञ से सारे विश्व का वह प्राणी मात्र का कल्याण होता है। हरि प्रकाश गुप्ता व आशा गुप्ता ने मुख्य पूजन किया। सरोज यादव, छत्रपाल सिंह ,विक्रम आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पूर्व केपी सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। कमल शर्मा, विजेंद्र सिंह ने हर-हर गंगे अभियान की तैयारियों के विषय में बताया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img