Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

टीम इंडिया के रोहित शर्मा समेत पांच खिलाड़ियों हुए आइसोलेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में उपकप्तान रोहित शर्मा समेत पांच क्रिकेटर्स को टीम से अलग कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्दनेजर बेहद कड़े नियमों के साथ क्रिकेट का आयोजन कर रहा है।

ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने वाले इन खिलाड़ियों पर इसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए बताया, ‘BCCI और CA पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों बोर्ड यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह बाहर घूमना बायो बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है या नहीं।’

दरअसल, सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम मेलबर्न में ही अभ्यास कर रही है। 1 जनवरी को टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी खाना खाने बाहर निकले थे, वहीं इन खिलाड़ियों से बड़ी चूक हो गई। प्रोटोकॉल के अनुसार खिलाड़ी सुरक्षा घेरे से निकलकर बाहर तो जा सकते हैं, लेकिन खाना रेस्त्रां के बाहर बैठकर खाना होगा। अब ये पांचों खिलाड़ी आइसोलेशन में रहेंगे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मेलबर्न के जिस रेस्त्रां में बैठकर भारतीय क्रिकेटर्स लंच कर रहे थे। उसी जगह नवलदीप सिंह नामक भारतीय क्रिकेट फैन भी मौजूद थे। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सामने बैठा देख उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। एक के बाद नवलदीप ने लगातार कई ट्वीट्स किए, जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार्स का बिल चुकाने की बात भी कही। साथ ही साथ यह भी लिख दिया कि ऋषभ पंत ने उन्हें गले से लगाया, जिसके बाद से ही पूरा विवाद शुरू हुआ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले को बायो-बबल के नियमों के खिलाफ माना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फिलहाल किसी नतीजे पर तो नहीं पहुंचा है, लेकिन वह इस मामले में बेहद ही गंभीरता के साथ जांच कर रहा है। इन खिलाड़ियों पर क्या कार्रवाई होगी इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन सभी को कोरोना जांच से गुजरना पड़ सकता है।

BCCI ने आरोपों को बताया गलत

मामला प्रकाश में आते ही विश्व क्रिकेट में तहलका मच गया। बदनामी होते देख भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आनन-फानन में पूरी खबर को ही बकवास बता दिया। रिपोर्ट्स को निराधार बताते हुए बोर्ड ने इसे ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक समूह का दुर्भावनापूर्ण प्रयास करार दिया।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि मेहमान टीम कोविड-19 नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है और उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘नहीं, जैविक रूप से सुरक्षित नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है। टीम से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है।’

सात जनवरी से तीसरा टेस्ट मैच

भारत ने मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया जिससे एडिलेड में करारी हार के बाद भारत ने जोरदार वापसी की। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने रेस्टोरेंट में जाने को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से जुड़े नियमों का उल्लंघन करार दिया था, लेकिन उनकी खबर में बीसीसीआई, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया या भारतीय टीम प्रबंधन से जुड़े किसी व्यक्ति का कोई बयान नहीं था। सिडनी में तीसरा टेस्ट सात जनवरी से शुरू होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट, तेल में उछाल, निवेशकों में सतर्कता बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों...

UP: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, अब 8वीं पास युवा भी कर सकते हैं बिजनेस शुरू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: आगरा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता...
spot_imgspot_img