Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

पांच वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक व एक एक्टिवा बरामद

  • फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी के वाहन करते थे इस्तेमाल
  • कब्जे से अवैध हथियार भी मिले

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: थाना जनकपुरी पुलिस ने 5 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो बाइक और एक एक्टिवा के अलावा अवैध हथियार भी मिले हैं। यह गिरोह वाहन चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहा था।

जनकपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम ने जानकारी दी है कि चेकिंग के दौरान सपना पुल के नीचे से वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, एक एक्टिवा, चाबियों का गुच्छा, फर्जी नंबर प्लेट, एक तमंचा, कारतूस, एक छूरा, दो मोबाइल और 1545 रुपये की नकदी बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक गिरोह वाहन चोरी कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहा था। पकड़े गए वाहन चोरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

इनकी हुई गिरफ्तारी 

रिजवान उर्फ लीली पुत्र मोहम्मद उमर निवासी गुलबहार वाली गली, खानआलमपुरा, थाना जनकपुरी।
मुरसलीन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी उपरोक्त। आसिफ पुत्र अब्दुल हनीफ निवासी उपरोक्त।

राहुल पुत्र रविंदर निवासी नाला पटरी, नगर कोतवाली। आशीष शर्मा उर्फ काकू पुत्र सुरेश शर्मा निवासी पाताल नगरी, नाला पटरी, किशनपुरा, नगर कोतवाली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img