जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: शनिवार की देर शाम कस्बे के मौहल्ला सैदमीर में साबिर का पांच वर्षीय पुत्र सूफियान बच्चों के साथ दो मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक सूफियाना छत से नीचे गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर जब परिजनों ने सूफियान को देखा तो बच्चा गंभीर रुप से घायल था।
खनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर शामली के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे तो गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया। जिसके बाद मासूम सूफियान ने देर रात्रि चंडीगढ़ ले जाते समय अम्बाला में दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह बच्चे के शव को गमगीन माहौल में दफना दिया गया।

