Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

टोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले गुरुवार को शुरू हो गई जो 23 जुलाई को टोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी। रिले की शुरूआत फुकुशिमा से हुई जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है। उस हादसे में करीब 18000 लोग मारे गए थे।

टॉर्च सबसे पहले अजुसा इवाशिमिझू ने थामी जो 2011 महिला विश्व कप जीतने वाली जापान की टीम की अहम सदस्य थी। सफेद ट्रैक सूट पहनकर वह टॉर्च को इंडोर फुटबॉल अभ्यास केंद्र से बाहर लेकर गई। उनके साथ 2011 विश्व कप के बाकी 14 सदस्य और कोच नारियो ससाकी भी थे। सभी ने सफेद ट्रैक सूट पहन रखे थे।

कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं थी लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई। स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख और पूर्व ओलंपियन सेइको हाशिमोतो ने कहा कि टोक्यो 2020 की टॉर्च जापान और दुनिया के नागरिकों के लिए आशा की किरण लेकर आएगी। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल स्थगित हुए ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img