Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

खादर क्षेत्र में बाढ़ का कहर लगातार जारी, पलायन करने लगे ग्रामीण

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: गंगा जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ प्रभावित खादर क्षेत्र में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को बिजनौर बैराज से गंगा जल स्तर में हुई वृद्धि और फतेहपुर प्रेम के समीप धराशाई हुए तटबंध से गंगा किनारे बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

लगातार जलस्तर में हो रही वृद्धि के चलते लोगों ने गांवों से पलायन शुरू कर दिया है वही प्रशासन ने जल स्तर में वृद्धि के चलते खादर क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया है।

बता दे की गंगा जलस्तर में पिछले 2 सप्ताह से लगातार वृद्धि चल रही है बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पियूष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बिजनौर बैराज से गंगा नदी में 2 लाख से भी अधिक पानी का डिस्चार्ज चल रहा था जो 8 बजे के बाद घटकर 1 लाख 67 हजार क्यूसेक रह गया।

गुरुवार सुबह से ही बिजनौर बैराज से गंगा नदी में 2 लाख क्यूसेक से भी अधिक पानी का डिस्चार्ज गंगा नदी में चल रहा था। जिसके चलते जल स्तर में वृद्धि होना सामान्य बात है।

देर शाम धराशाई हो गया था तटबंध

फतेहपुर प्रेम के समीप चार दशक पूर्व ग्रामीणों द्वारा बनाया गया अस्थाई तटबंध गुरुवार देर शाम धराशाई हो गया था। जिसमें गंगा किनारे बसे फतेहपुर प्रेम , मानपुर, सहजादपुर आदि गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img