Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

मेरठ डिपो में टाइल्स के बजाय बिछा दिया पुरानी र्इंटों का फर्श

  • दलदल से निकलकर आने-जाने में वर्कशॉप कर्मियों को होती थी भारी दिक्कत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेरठ डिपो और वर्कशॉप परिसर में डाली गई रेतीली मिट्टी पर अधिकारियों ने टाइल्स बिछवाने का दावा किया, लेकिन मौके पर पुरानी र्इंटों से फर्श लगवाने का काम कराया जा रहा है। अभी तक मेरठ डिपो क्षेत्र के कार्यालय की ओर फर्श बनाया गया है, जबकि वर्कशॉप में पड़ी रेतीली मिट्टी अभी तक बारिश में दलदल का रूप धारण किए हुए है। जहां से निकलकर आने-जाने में वर्कशॉप के कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मेरठ डिपो और वर्कशॉप के हालात बहुत दिनों से खराब चल रहे हैं। बरसात के दौरान तो यहां हालात ऐसे बने कि विभिन्न कक्षों में पानी भर जाने से रिकार्ड तक खराब होने की स्थिति में आ गए। इस ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद अधिकारियों ने मिट्टी का भराव कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन ठेकेदार ने रेतीली मिट्टी लाकर डाल दी। तब से स्थिति यह रही कि सूखी होने पर यह रेतीली मिट्टी दिन भर उड़ती रहती है।

39 6

जबकि मामूली बरसात होते ही डिपो और वर्कशॉप परिसर में दलदल की स्थिति बन जाती है। मौसम सामान्य रहने पर रेतीली मिट्टी धूल बनकर उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही है। हालांकि इस दौरान अधिकारियों ने कार्यालय के सामने भराव कराकर टाइल्स बिछवाने की बात कही, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका। यहां कराए गए भराव के ऊपर पुरानी र्इंटों से फर्श बना दिया गया। यही काम मेरठ डिपो परिसर के एक हिस्से में कराया गया है।

जबकि भीतरी भाग में स्थित वर्कशॉप के हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं। जहां दो दिन तक चली बरसात के दौरान दलदल बन गया, और स्टाफकर्मियों को आने-जाने में परेशानियों से रूबरू होना पड़ा। बरसात थमने के दो दिन बाद भी वर्कशॉप परिसर में रेतीली मिट्टी दलदल नजर आ रही है। इस संबंध में स्टेशन इंचार्ज देवेन्द्र भारद्वाज का कहना है कि इस बारे में निर्माण विभाग के अधिकारी ही कुछ कह सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img