Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

उड़नपरी के स्वागत में गाजियाबाद से मेरठ तक बरसे फूल

  • शाहपुर-जैनपुर गांव में ढोल नगाड़ों से हुआ जोरदार स्वागत, लोगों ने बिछाए पलक पावड़े

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छोटी उम्र में बड़ा कारनामा करके धाक जमाने वाली किसान की बेटी रूपल चौधरी गुरुवार को वापस लौटी तो गाजियाबाद से मेरठ तक उनके स्वागत के लिए लोगों ने पलक पावडेÞ बिछा दिये। मेडल जीतने वाली मेरठ की बेटी बेहद खुश नजर आईं।

मेरठ के रोहटा ब्लॉक के गांव शाहपुर-जैनपुर की किसान की बेटी रूपल चौधरी ऐसी खिलाड़ी है, जिसने कोलंबिया में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डबल मेडल जीतकर रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान मेडल जीतने वाली मेरठ की बेटी बेहद खुश नजर आई। गांव पहुंचने पर रूपल के स्वागत के लिए लोगों ने पलक पावडेÞ बिछा दिए। रूपल ने सबसे पहले गांव के गुरुद्वारे में मत्था टेका और माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया उसके बाद में ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद खाकर मन्नत मांगी।

06 11

जिसके बाद रूपल को ढोल नगाड़ों की थाप पर पूरे गांव में घुमाया गया और लोगों ने फूल बरसाएं रूपल के स्वागत में गांव की महिलाएं बुजुर्ग सब खुश नजर आए और स्वागत के साथ गांव की बेटी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान खुशी से मां-बाप के आंखों में आंसू छलक आए। इसके बाद रूपल को कार में तिरंगे की पगड़ी पहनाकर पूरे गांव में जुलूस के रूप में घुमाया गया। जहां उसके ऊपर फूल बरसाए गए और लोगों ने जमकर आशीर्वाद।

इसके बाद गांव पहुंचने पर रूपल का पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, भाजपा नेता मनिंदरपाल सिंह, दुष्यंत, मोहन गुर्जर, सुनील रोहटा, राजकुमार सांगवान समेत दर्जनों नेताओं ने आशीर्वाद देकर सम्मान किया। रूपल चौधरी की वापस लौटने पर मां-बाप फूले नहीं समाए और परिवार के लोगों ने भगवान का शुक्र अदा करते हुए बेटी के नाम रोशन करने पर गर्व से सीना चौड़ा किया बातचीत के दौरान मां-बाप ने बेटी का सपना पूरे होते हुए कहा कि हर मां-बाप का यही सपना होता है कि उसकी औलाद नाम रोशन करें वही रूपल ने छोटे समय में कर दिखाया।

04 12

महज 17 साल की रूपल ने छोटी उम्र में बड़ा कारनामा कर के देश और दुनिया में नाम रोशन कर के गांव और जिले का नाम रोशन कर दिखाया है। इसे लेकर गांव का हर आदमी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। रूपल ने भी गांव के बुजुर्गों महिलाओं सब से आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ने और खूब नाम रोशन करने का जज्बा लेकर दृढ़ संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश के एक किसान की बेटी रूपल चौधरी विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। रूपल ने कोलंबिया के कैली में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 4 गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया था। यह रोक पल के अब तक के छोटे सफर के मील का पत्थर साबित हुए पदक हैं।

जिद और जूनून ने रूपल को बनाया उड़न परी

दौड़ने की जिद और जुनून के दम पर गांव जैनपुर की बेटी रूपल चौधरी वर्ल्ड चैंपियन बन गई। शुरुआत में परिवार नहीं चाहता था कि बेटी खेलों में जाए। जिद में रूपल ने तीन दिन खाना नहीं खाया तो मां ने पिता को मनाया। वर्ष 2017 में पहली बार पिता ओमवीर सिंह रूपल को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कोच दंपति विशाल और अमिता सक्सेना के पास ले गए। इसके बाद रूपल पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ती चली गईं।

05 11

रूपल की जिद के आगे पिता को नतमस्तक होकर रोजाना बाइक से 20 किमी का सफर तय कर मेरठ स्टेडियम तक पहुंचाया। वहां कोच दंपति ने रूपल की आंखों में पल रहे सपनों को हकीकत का रास्ता दिखाया। पांच वर्ष की मेहनत के बाद रूपल ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे में दो मेडल जीत खुद को साबित कर दिखाया है। कोलंबिया में आयोजित अंडर-20 जूनियर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक झटका। लोकल ने छोटे में बड़ा करना मगर के आंखों में पल रहे सपने और परिवार के सामने अपनी जीत का लोहा मनवाया।

बेटी के पास स्मार्टफोन तक नहीं था

छोटी उम्र बड़ा कारनामा और बिना सुख सुविधा के रूपल ने वो कर दिखाया जो हर लड़की के बस में नहीं होता। पिता ओमवीर ने बताया कि रूपल के पास अभी तक कोई फोन नहीं था। उसे पांच महीने पहले ही फोन दिलाया है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसके चलते रूपल ने पिछले साल तक 1800-2000 रुपये के जूतों में दौड़ लगाई है।

07 11

एक साल पहले ही उसे नाइकी के 10 हजार के जूते दिलाए गए हैं। उसे ट्रेनिंग से इतना भी समय नहीं मिल पाता कि वह टीवी देख ले। 17 वर्षीय रूपल फिलहाल मेरठ कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। वह सुबह तीन बजे उठती है। इस दौरान पिता को उन्हें कभी नहीं उठाना पड़ा। रूपल का एक भाई परमजीत यूपी पुलिस में है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग पीलीभीत में है।

17 वर्षीय रूपल फिलहाल मेरठ कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। बातचीत में रूपल के कोर्स विशाल सक्सेना ने बताया कि दो पल को सुबह 3:00 बजे दिल्ली लेकर जाता था और वहां प्रैक्टिस कराने के बाद फिर वापस लौटना पूरे दिन थकान के साथ अगले दिन जाना संभव नहीं था, लेकिन जोश और जुनून और रूपल की जिद के आगे वह भी नतमस्तक हो गए।

भाजपाइयों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रूपल चौधरी का किया भव्य स्वागत

कंकरखेड़ा: कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह आदि भाजपाइयों ने फूल मालाओं से किया रूपल चौधरी का लखवाया गांव में फूल मालाओं से स्वागत किया। मेरठ की बेटी रूपल चौधरी ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे में दो मेडल जीत खुद को साबित कर दिया है। कॉमनवेल्थ गेम में अंडर-20 जूनियर विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप में 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

08 11

वहीं 4़400 मीटर स्पर्धा में भी रजत पदक जीता है। जीत के पश्चात प्रथम मेरठ आवागमन पर रूपल चौधरी का लखवाया गांव में मेरठ केंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के साथ सभी भाजपाइयों ने पुष्पमाला से स्वागत कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष नवाब सिंह लखवाया, पूर्व पार्षद ऋषिपाल, जयसिंह, तरुण गुर्जर, अजय गुप्ता, सौरभ, हर्षित, हरबीर सिंह, कपिल गुर्जर आदि भाजपा कार्यकर्त्ता व प्रमुख क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अन्नू को सम्मानित करने पहुंचे नेता, जनप्रतिनिधि

सरधना: कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर लौटी भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी के सम्मान का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के अलावा तमाम लोगों ने बहादरपुर में अन्नू रानी को स्मृति चिह्न व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

13 11

गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह बहादरपुर अन्नू रानी के घर पहुंचे। यहां उन्होंने अन्नू रानी व उनके पिता अमरपाल सिंह को पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राहुल चौधरी, आदेश कसाना, रविंद्र टीकरी, सतीश भलसोना, धर्मेंद्र सिंह, सौदान सिंह, विक्रम सिंह, रोशन सिंह, आदित्य जानी, धर्मेंद्र चौधरी, डा. सतबीर, बोबी, सुंदर कश्यप, विक्रम सिंह, अमरपाल सिंह, वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img