Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

मेरठ-पौड़ी मार्ग पर फ्लाईओवर का चल रहा तेजी से कार्य

  • 80 प्रतिशत हो चुका कार्य, सिर्फ 20 फीसदी ही शेष

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनएच-119 मेरठ-पौड़ी हाइवे का काम तेजी से चल रहा है। गंगानगर में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इस फ्लाईओवर पर 80 प्रतिशत काम हो चुका है। 20 फीसदी निर्माण कार्य ही बचा है। इस तरह से फ्लाईओवर का कार्य होने पर यहां ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है, उसमें सुधार होगा तथा जनता को भी राहत मिलेगी। यह फ्लाईओवर जेपी इंस्टीट्यूट के सामने थोड़े आगे गंगानगर की तरफ चलते हैं तो सड़क चौड़ीकरण का निर्माण भी आरंभ कर दिया है।

सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ सड़क का उच्चीकरण भी किया है, ताकि यहां पर जो जलभराव की समस्या सड़क पर बन जाती थी, उससे भी जनता को राहत मिलेगी। सड़क के दोनों ओर नालों का भी निर्माण किया गया है, ताकि पानी निकासी की व्यवस्था की जा सके। मसूरी-लावड़ मार्ग पर फ्लाईओवर तेजी से बन रहा है।

इस फ्लाईओवर पर भी 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। मसूरी में बाइपास बनाकर दिया जा रहा है। क्योंकि मसूरी में आए दिन सड़क जाम की समस्या पैदा हो जाती है, जिसके चलते ही एनएचएआई ने बाइपास प्रस्तावित किया था। बाइपास पर तेजी से कार्य चल रहा है। 2024 तक मेरठ से पौड़ी मार्ग चालू स्थिति में दे दिया जाएगा, जिसका उद्घाटन भी होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img