Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: इस बार सर्दियों के मौसम के दस्तक देने से पहले ही कई बार हल्का व घना कोहरा क्षेत्र में दस्तक दे चुका है। अब सर्दियों के मौसम में पहली बार घना कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार काफी धमी हो गयी।

नगर व आसपास के क्षेत्र को घने कोहरे ने पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया। घना काहरा छा जाने से अचानक आए मौसम में बदलाव से लागों ने सर्दी के दिनों के आने का एहसास किया। शुक्रवार की सुबह के समय क्षेत्र का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि घना कोहरा छाने के बाद भी दिन में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस ही रहा और दिन के मौसम में अधिक बदलाव महसूस नहीं किया गया।

फिर भी क्षेत्र में छाए घने कोहरे की वजह से नगर से निकलने वाले बरेली-हरिद्वार वाया- पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग-74 और मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर तेज गति से दौडऩे वाले वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दिन के उजाले में भी विसिबिलिटी बहुत कम हो जाने पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। उधर दिन में सूर्य नारायण भी आंख-मिचौली खेलते नजर आए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img