Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

UP: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या के बाद मथुरा हाईवे पर हंगामा, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कान्हा की नगरी ब्रज में ईद के दिन बड़ी घटना घटी। मथुरा के थाना कोसीकलां के कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, को गौ-तस्करों ने अपनी गाड़ी से कुचलकर मार डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव की लहर दौड़ गई। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थिति पर काबू पाने के लिए सेना की तुकड़ी को भी तैनात किया गया।

जानकारी के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी नवीपुर के पास तस्करों ने अपनी गाड़ी सीधे बाबा पर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और बरसाना की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सघन नाकाबंदी कर दी गई है, ताकि फरार आरोपियों को पकड़ा जा सके।

बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित गोशाला पहुंचा, जहां हजारों लोग और गौ-भक्त जमा हुए। ‘फरसा वाले’ बाबा अपनी निडरता और गौ-वंश की रक्षा के लिए पूरे ब्रज क्षेत्र में प्रसिद्ध थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी आक्रोश फैल गया।

भीड़ बढ़ने के साथ ही आगरा-दिल्ली हाईवे पर पथराव और भगदड़ मची। फंसे वाहन चालकों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन और अलीगढ़ से आई वीआईपी ड्यूटी में मौजूद थाना प्रभारी की गाड़ियों के शीशे और खिड़कियां भी टूट गईं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here