Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

खाद्य विभाग ने व्यापारियों के 50 लाइसेंस बनाएं

  • मिलावटी सामान नहीं बेचने की दी गई हिदायत

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: व्यापारियों की सुविधा के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से कैंप आयोजित कर 50 व्यापारियों के लाइसेंस बनाए गए। इस दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को मिलावटी सामान न बेचने व आम लोगों से मिलावटी सामान न खरीदने की अपील की है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन की ओर से सोमवार को कैराना नगर की कटेहरा धर्मशाला में एक कैंप आयोजित किया। कैंप में खाद्य सामग्री बेचने वाले करीब 50 व्यापारियों के लाइसेंस बनाए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जन जागरुकता हेतु खाद्य व्यापारियों के लिए एक दिवसीय कैंप आयोजित किया गया था।

जिसमें 50 व्यापारियों के लाइसेंस बनाए गए हैं। इससे पूर्व व्यापारियों द्वारा जन सेवा केंद्रो या अन्य जगहों पर लाइसेंस बनवाए जाते थे। जहां पर गलत नाम दर्ज करने एवं अन्य त्रुटि होने के कारण व्यापारियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।

व्यापारियों की सुविधाओं के लिए कैंप आयोजित किया गया। उन्होंने आम जनमानस से मिलावटी सामान न खरीदने तथा व्यापार से मिलावटी सामान न बेचने की हिदायत दी। अगर कोई व्यापारी मिलावटी सामान बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। हर 15 दिन में कैंप आयोजित किए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img