Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

खाद्य विभाग का छापा, शिकंजे में मिलावटखोर

  • दीपावली के लिए प्रधान के घर तैयार हो रहा था 15 लाख कीमत का नकली मावा
  • एसडीएम ने की कार्रवाई, सोलाना से दिल्ली की जानी थी आपूर्ति

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दीपावली त्योहार पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करने का मन बना चुका है। नकली मावा बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एसडीएम एवं खाद्य विभाग की टीम ने परतापुर के कांशी और सोलाना गांव में छापामार कार्रवाई की। छापा कार्रवाई के दौरान तीन दुकानों पर लाखों रुपये की कीमत का नकली मावा बरामद किया गया। वहीं, सोलाना गांव में प्रधान के घर नकली मिल्क पाउडर के 77 बोरे बरामद किये गये।

एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज को गोपनीय जानकारी मिली कि परतापुर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर नकली मावा बनाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दीपावली त्योहार पर इस मावे से स्वादिष्ट मिठाइयां बनाने की तैयारी है। एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम के साथ गुरुवार दोपहर को परतापुर के कांशी गांव स्थित मावा विक्रेता संतोष गुप्ता, पप्पू गोयल, विनोद गोयल की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई।

05 18

प्रशासनिक टीम के छापे से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान प्रशासन की टीम ने तीनों दुकानों से नकली मावा बरामद किया है। मावे की लैब टेस्टिंग की गई तो मावा नकली पाया गया। नकली मावे की कीमत सात लाख से अधिक की आंकी गई है।

इसके बाद टीम ने गांव सोलाना में प्रधान आरिफ के घर पर छापा मारते हुए मौके से 70 बोरियां मिल्क पाउडर बरामद किया है। मिल्क पाउडर को सैंपलिंग के लिए भेजा गया है। हालांकि पाउडर पूर्णतया नकली बताया गया है। दोनों गांव से मिले नकली मावे की कीमत 15 लाख से अधिक बताई गई है। परतापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ कारवाई की गई है।

खरखौदा में 50 कुंतल मिलावटी मावा पकड़ा

खरखौदा: बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास खाद्य विभाग की टीम खाद्य सामग्री से भरा कैंटर पकड़ा। प्रथम दृष्टया जांच में खाद्य सामग्री में मिलावट पाए जाने पर नमूना लेकर खाद्य सामग्री को नष्ट करा दिया। खाद्य विभाग के निरीक्षक अनिल गंगवार टीम के साथ दीपावली के मद्देनजर मिठाई मावे व खाने-पीने आदि खाद्य पदार्थों के नमूने भर रहे हैं।

गुरुवार सुबह सूचना पर टीम के साथ बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास पहुंचे और मेरठ की ओर से आ रही कैंटर संख्या यूपी-15 ईटी 9630 को रोककर जांच पड़ताल की तो उसमें करीब 50 कुंतल खाद्य सामग्री से भरा हुआ था। टीम द्वारा चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम शहजाद पुत्र रियासत निवासी सरधना बताते हुए खाद्य सामग्री को दिल्ली ले जाने की बात बताई।

06 19

टीम ने पकड़े गए खाद्य सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजने तथा प्रथम दृष्टया खाद्य सामग्री मिलावट होना बताया। टीम ने जेसीबी मंगवा कर सभी खाद्य सामग्री को जमीन में दबा कर नष्ट कर दिया। निरीक्षक अनिल गंगवार ने बताया कि प्रथम जांच में खाद्य सामग्री में मिलावट लग रही है। अलग-अलग खाद्य सामग्री के 10 नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं और खाद्य सामग्री को नष्ट करा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...
spot_imgspot_img