जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत पांच अगस्त को जनपद में अन्न महोत्सव भव्य स्तर पर धूमधाम से मनाया जायेगा। इस आयोजन के लिए जिला मुख्यालय से गांव स्तर तक समारोह आयोजित किये जायेंगे। अन्न महोत्सव के दौरान मंत्री और विधायक से लेकर वार्ड सभासद तक सभी जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। डीएम ने कार्यक्रम के लिए सभी उप जिलाधिकारियों से तीन अगस्त तक माइक्रो प्लान मांग लिया है।
पूरा समाचार पढ़ने के लिए देखें ‘दैनिक जनवाणी’ समाचार-पत्र

