Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

वेतन न मिलने पर भोजन माताओं ने किया धरना प्रदर्शन

  • धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री योगराज सिंह
  • खंड शिक्षा अधिकारी को दिया एक सप्ताह का समय
  • जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल एक सप्ताह बाद भोजन माताओं के साथ करेगे महापंचायत

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: भोजन माताओं का वेतन न मिलने के कारण जताया रोष पिछले 8 माह से भोजन माताओं को नहीं मिला वेतन नाराज भोजन माताओं ने विकास खंड मोरना में पहुंच करीब 2 घंटे तक दिया धरना प्रदर्शन भोजन माताओं के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री मंत्री खंड शिक्षा अधिकारी को भोजन माताओं ने बैठाया धरने पर खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर धरना हुआ एक सप्ताह के अंदर वेतन ना मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर भोजन माताए करेगी धरना प्रदर्शन।

विकास खण्ड मोरना के कार्यलय प्रांगण में शुक्रवार को करीब 50 भोजन माताओं ने वेतन ना मिलने से नाराज होकर खंड विकास कार्यालय मोरना पर पहुंची भोजन माताओं ने ब्लॉक कार्यालय के गेट के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू करते हुऐ नारे बाजी शुरु कर दी प्रदर्शन के दौरान पहुंचे पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि करीब 4 दिन पहले भोजन माता उनके आवास पर पहुंची थीं भोजन माताएं हमारे बच्चों का पेट भरने का काम करती हैं तथा हमारे बच्चों की देखरेख भी करती है।

बच्चों को पिछले 8 माह से खाना खिला रही हैं लेकिन अपने आप भूखी हैं क्योंकि इन्हें पिछले 8 माह से वेतन नहीं मिला। वही मंत्री ने कहा कि धरने पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि हमारे हाथ में कुछ नहीं सब सरकार के हाथ में है जब सरकार पैसा देगी तो हम इन्हें पैसा खाते में भेज देंगे। उन्होंने कहा है कि हम भोजन माताओं के साथ हैं अगर एक सप्ताह के अन्दर भोजन माताओं को उनका वेतन नहीं मिला दो राष्ट्रीय लोकदल भोजन माताओं को साथ लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर एक महापंचायत करेंगे तथा जब तक महापंचायत होगी जब तक भोजन माताओं का वेतन नहीं मिलेगा।

वही भोजन माताओं ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने के लिए उन्हें 15 सो रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं। जिससे उनके परिवार चलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा है कि करीब पिछले 8 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हे घर के खर्च में परेशानी हो रही है सरकार ने समय से वेतन न देकर उनका जीवन संकट में डाल दिया है। सरकार द्वारा अगर जल्द से जल्द भोजन माताओं का रुका हुआ वेतन नहीं मिला तो वह स्कुलो में भोजन बनाना बंद कर देगी और जनपद मुजफ्फरनगर की सभी भोजन माताओं को इकट्ठा कर जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। भोजन माताओं ने कहा कि उनका वेतन 15 सो रुपए से बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग सरकार से की है।

इस मौके पर ओमकार बालियान जिला पंचायत सदस्य, डॉ अमित ठाकरान, संदीप उर्फ सुंदर गुर्जर, गौरव राठी ,नितिन राठी, दिनेश राठी, संजीव राठी, तरुण कुमार, सहित अन्य लोकदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे वही भोजन माताओं में ओमकारी ,अलका, शीला, फातमा, महेंद्री, संतोष, राजेश, क्रांति, कुसुम, ओमवती, शशि ,सरिता, प्रेमवती, सुमन आदि कई दर्जन भोजन माताएं शामिल है।

वर्जन
खंड शिक्षा अधिकारी भोपा ने बताया कि भोजन माताओं के वेतन के लिए लेटर लिखा हुआ है जल्द ही उनका वेतन खातों में भेज दिया जाएगा

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img