Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

बर्ड फ्लू से नहीं, ठंड से हुई थी विदेशी पक्षी की मौत

  • जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जांच के बाद दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: आरडी इंटर कॉलेज सिक्का के परिसर में गिरकर मंगलवार को एक विदेशी पक्षी की गिरकर मौत हो गई थी। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते विद्यालय के बच्चों की छुट्टी कर दी गई। पशु चिकित्साधिकारी विभाग की पीपीई किट से लैस टीम पक्षी के शव को जांच के लिए साथ ले गई थी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मृत मिला पक्षी विदेशी है लेकिन उसकी प्रजाति की जानकारी नहीं हो सकी है। पक्षी की मौत ठंठ के कारण हुई है। सोमवार को एक विदेशी पक्षी के अचानक आरडी इंटर कॉलेज के परिसर में गिर कर मौत हो गई थी।

बर्ड फ्लू की संभावनाओं के चलते विदेशी पक्षी की मौत का सूचना कोतुहल बन गई। जिसके बाद विद्यालय के छात्रों की छुट्टी कर दी गई थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. यशवंत सिंह को सूचना दिए जाने पर उन्होंने पीपीई किट से लैस चार सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा था।

पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने विदेशी पक्षी के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए साथ ले गई थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि मृत पक्षी विदेशी है, लेकिन उसकी प्रजाति की जानकारी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच से पता चला है कि पक्षी की मौत ठंड कारण हुई है। विद्यालय प्रशासन को पक्षी की मौत ठंड से होने की जानकारी पर राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img