Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

पहली पत्नी रह गई अंधेरे में, पति ने रचा ली दूसरी शादी

  • विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट करने का आरोप
  • पहली पत्नी पर बनाया जा रहा तलाक देने को दबाव

जनवाणी ब्यूरो |

बागपत: बड़ौत नगर में एक फिजियोथैरेपी डाक्टर ने पहली पत्नी को अधेरे में रखकर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी को जब उसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है इससे क्षुब्ध होकर पति व अन्य ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ गाली गलौच करते हुए जमकर मारपीट की।

इस संबंध में मंगलवार को पीड़िता ने एसपी को एक शिकायती पत्र दिया और आरोप लगाया कि उसका पति व ससुराल वाले उस पर तलाक लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। उसने आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।

जनपद शामली के गांव भेसवाल निवासी रेखा शर्मा केअनुसार उसकी शादी वर्ष 2003 में बड़ौत में विनीत पाण्डेय के साथ हुई थी। विनीत एक फिजियोथैरेपी चिकित्सक बताया गया है। रेखा ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी में करीब 11 लाख रुपये खर्च किया था।

उसका आरोप है शादी में मिले दहेज से संतुष्ट न होने के कारण उसका पति व ससुराल वाले शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने लगे थे। इसी कारण उसकेपति ने शादी के बाद उससे शारीरिक संबंध में स्थापित नहीं किए। इस कारण वह आज तक मां भी नही बन सकी।

पीड़िता का आरोप है इस दौरान उसे पता चला कि पति के पड़ौस की एक महिला से अवैध संबंध हैं और इस कार्य में उसके परिजन भी उसका सहयोग करते हैं। आरोप है कि पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे अंधेरे में रखते हुए अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि उनके एक बच्चा भी जिसे लेकर वह शामली में रह रहा है। इसकी जानकारी होने पर जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की।

तलाक लेने के लिए उस पर दबाव बनाया। पीड़िता मंगलवार अपने परिजनों के साथ एसपी से मिली और उन्हें एक शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई। एसपी ने सीओ बड़ौत को इस मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सुधीर, संदीप, प्रमोद शर्मा, नीरज शर्मा, रवींद्र व संदीप शर्मा आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img