जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को विदेश मंत्री पार्क जिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन भारत के दौरे पर हैं। वहीें, पार्क जिन ने राजघाट पर आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।
इस दौरान विदेश मंत्री पार्क जिन ने कहा कि मैं आज राजघाट पहुंचा, मैं इससे पहले 27 वर्ष पहले भारत आया था और वह मेरा भारत का पहला दौरा था। मैं हमेशा महात्मा गांधी के उद्देश्यों की सराहना करता हूं।
Delhi | South Korea's Foreign Minister Park Jin signs visitor's book at Rajghat pic.twitter.com/qOAEbe6vY8
— ANI (@ANI) April 8, 2023

