- बर्ड फ्लू के बारे में लोगों को किया जागरूक
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नजीबाबाद वन प्रभाग की कौड़िया रेंज के अधिकारियों ने क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म व तालाबों का निरीक्षण किया। टीम ने तालाबों पर आवास करने वाले पक्षियों का परीक्षण किया। बर्ड फ्लू को देखते हुए कौड़िया रेंज के अंतर्गत बिजार खाता बीट संख्या एक तालाबों में बसेरा करने वाले पक्षियों का वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही चतरू वाला के पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया।

वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों को वर्ल्ड फ्लू के बारे में जानकारी दी। रेंजर विकास सिंटोरिया ने ग्रामीणों से कहा कि किसी पक्षी के मरे हुए पाए जाने पर सूचना वन विभाग को जरूर दे। वन विभाग की टीम ने बताया फिलहाल परीक्षण के दौरान किसी पक्षी में बर्ड फ्लू जैसी कोई बीमारी नहीं पाई गई। वन विभाग की टीम में वन विभाग कौड़िया रेंज के क्षेत्राधिकारी विकास सिंटोरिया, वन दरोगा प्रदीप कुमार व साथ में अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।

