Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

तेंदुए की दस्तक से टूटी वन विभाग की नींद

  • दहशत में गुजर रही रात, दिन ढलते ही घरों में कैद हो जाते हैं बच्चे, टीम ने कैंट क्षेत्र में की कांबिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वन विभाग की आखिर कुंभकर्णी नींद टूट ही गई। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने कैंट क्षेत्र में कांबिंग की तथा तेंदुए के पदचिन्ह को खोजा गया। तीन टीम लगी हुई थी। हालांकि वन विभाग अब भी इस बात पर अडिंग है कि तेंदुए कैंट में नहीं देखा गया हैं, जो कैमरे वन विभाग ने कैंट क्षेत्र में लगाये थे, उसमें तेंदुए कैद नहीं हुआ।

11 27

हालांकि सैन्य अफसरों ने साफ कर दिया कि तेंदुए देखा गया हैं। उनके सीसीटीवी कैमरों में भी तेंदुए कैद हुआ हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। तेदुओं को देखने के बाद कैंट बोर्ड की तरफ से एलाउंसमेंट भी कैंट क्षेत्र में अलर्ट करने के लिए किया गया हैं, ताकि लोग सतर्क रहे। कैंट क्षेत्र की हालात ये हो गई हैं, जैसे ही अंधेरा होता हैं, तभी लोग घरों में दुबक जाते हैं।

यह सब तेंदुए से दहशत लोगों में पैदा हो गई हैं। कैंट क्षेत्र और शहर में कोई बड़ा अंतर नहीं हैं। ऐसे में तेंदुए शहर में भी एंट्री कर सकता हैं, इसको लेकर भी सतर्क होने की आवश्यकता हैं। इसको लेकर वन विभाग के अधिकारी गुरुवार को सक्रिय दिखाई दिये। वन विभाग की टीम तेंदुए खोजने में लगी रही। झाड़ियों को देखा गया। तेंदुए के पदचिन्हों को देखा गया, ताकि ये पता लगाया जा सके कि तेंदुए किधर छुपा हो सकता हैं।

वन विभाग की टीम पुलिस के साथ रात्रि में भी गश्त करेगी। ऐसा कहा जा रहा हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी अब भी यही कह रहे है कि जो 14 कैमरे उन्होंने लगाये थे, उसमें एक में भी तेंदुए कैद नहीं हुआ। इसलिए इसकी कम ही संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कैंट में तेंदुए देखा गया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img