Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

घरेलू हिंसा में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर हुए गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल स्लॉटर घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार हुए हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने उन्हें सिडनी में समुद्र के किनारे एक बीच से गिरफ्तार किया है।

स्लॉटर के ऊपर पिछले हफ्ते घरेलू हिंसा करने के आरोप लगे हैं। बुधवार की सुबह उन्हें मैनली पुलिस स्टेशन लाया गया। स्लॉटर फिलहाल यहीं पर पुलिस की हिरासत में हैं।

51 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कथित तौर पर 12 अक्तूबर के दिन अपने घर में हिंसा की थी। इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि उन्हें 12 अक्तूबर के दिन घरेलू हिंसा होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने जांच की और बुधवार को स्लॉटर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस बुधवार को मैनली में स्लॉटर के घर पहुंची थी और उनसे बातचीत करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

एक दशक तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले थे स्लॉटर

माइकल स्लॉटर ने लगभग एक दशक तक ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला था। इस दौरान उन्होंने 74 टेस्ट और 42 वनडे मैचों में हिस्सा लिया था। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5,312  रन बनाए हैं।

साल 2004 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। इससे पहले स्लॉटर ने टेस्ट क्रिकेट में 14 शतक और 21 अर्धशतक लगाए थे। वहीं वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन था और इस फॉर्मेट में उनका औसत भी सिर्फ 24 का था। उन्होंने 42 वनडे मैचों में 987 रन बनाए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img