Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पूर्व चेयरमैन के नाती सुहेल बिहार में बने जज, ननिहाल में स्वागत

  • जज बनने पर कैराना अपने ननिहाल में पहुंचे मोहम्मद सुहेल

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कैराना के पूर्व विधायक एवं नगर पालिका चेयरमैन बशीर अहमद के भाई मरहूम मकसूद अहमद के नाती मोहम्मद सुहेल निवासी मुजफ्फरनगर ने 11 अक्टूबर को बिहार में पीपीएस क्लियर किया था। जज बनने के बाद बुधवार को सुहेल अपने ननिहाल में कराने पहुंचे, जहां पर पूर्व चेयरमैन बशीर अहमद ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की कामना की। सुहेल के मामा खुर्शीद अहमद, शमीम अहमद व ननिहाल के अन्य लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। मामा खुर्शीद अहमद ने बताया कि मोहम्मद सोहेल की छोटी बहन समन फातिमा ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की हैं जो अब नजीबाबाद में सरकारी डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। जज बने मोहम्मद सुहेल के पिता मोहम्मद इस्लाम पेशे से अधिवक्ता हैं। ननिहाल पहुंचे जज सुहेल ने कहा कि वें हमेशा न्यायहित में काम कर देश सेवा के लिए हमेशा अपने कर्तव्यों का इमानदारी से निर्वहन करेंगें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img