जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। दरअसल, दिनश जौहरी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया।
उधर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निधन से शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सूचना पर पहुंचे कई राजीनितक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
विधानसभा सीट से तीन विधायक रहे
बता दें कि, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विधानसभा सीट से तीन विधायक रहे हैं। जौहरी शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। जहां उन्हें सन् 1985 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बनाया गया था।

