जनवाणी संवाददाता |
कैराना: तत्कालीन सपा सरकार में कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी चौधरी रियासत राणा खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के चेयरमैन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे थे। बताया गया राज्यमंत्री रियासत राणा पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार की देर रात बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। मंत्री रियासत राणा के निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक छा गया।
उनके शुभचिंतको ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया। सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनके पैतृक गांव जहानपुरा स्थित कब्रिस्तान में हजारों लोगों ने नम आंखों से उनको सुपुर्द ए खाक किया। बताया गया कि रियासत राणा पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे और फिलहाल भी हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार प्रसार में जुटे रहे हैं।

