जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बेंगलुरु के सैंडलवुड ड्रग रैकेट में अब तक एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी समेत कई स्टार्स के नाम आ चुके हैं। इन्हीं में से एक नाम बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा का भी है।
आदित्य अल्वा का नाम एफआईआर में दर्ज 12 आरोपियों के नाम में शामिल है। पुलिस आदित्य के घर का सर्च वारंट जारी कर घर की तलाशी ले रही है।
बेंगलुरु जॉइंट कमिश्नर क्राइम संदीप पाटिल ने बताया कि हेब्बल के नजदीक स्थित आदित्य अल्वा के घर ‘हाउस ऑफ लाइव्स’ का सर्च वारंट जारी किया गया है और वहां की तलाशी ली जा रही है।
मालूम हो कि आदित्य अल्वा विवेक ओबेरॉय के साले और पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। आदित्य पार्टिज के भी पॉपुलर चेहरे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य अल्वा को कस्टडी में नहीं लिया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) उनकी तलाश कर रही है। अब तक इस खबर पर विवेक ओबेरॉय का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

