- नगर कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की पुष्पांजलि
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनायी। इस मौके पर वक्ताओं ने इंदिरा गांधी की शहादत पर चर्चा की।
नगर कांग्रेस कमेटी के नगर महामंत्री अभिनव अग्रवाल एडवोकेट के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री आईरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष एम. अकरम खां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राकेश शर्मा, हिफजुरहमान, नईमुल अख्तर, मोहम्मद आकिब, अभिनव अग्रवाल एड, गौरव अग्रवाल, शाही अराफात, शारिब अंसारी एड., अमजद सिद्दकी, फराज हुसैन एड., रिहान, नदीम व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

