Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

शामली के पूर्व ब्लाक प्रमुख कविंद्र मलिक का नोएडा में निधन

  • कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नोएडा अस्पताल में थे भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पूर्व ब्लाक प्रमुख कविंद्र की नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करीब 12 दिनों से नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा था। देर शाम मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर पूर्व प्रमुख का शव पहुंचने की संभावना है, मुजफ्फरनगर में ही उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

मुजफ्फरनगर स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के संचालक एवं प्रसिद्ध चिकित्सक देवेंद्र मलिक और शामली ईंट निर्माता समिति समिति के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मलिक के छोटे कविंद्र मलिक वर्ष 2005 से 2010 तक शामली के ब्लाक प्रमुख रहे हैं। डा. देवेंद्र मलिक और कविंद्र मलिक मुजफ्फरनगर में ही निवास करते हैं।

जबकि भूपेंद्र मलिक शामली में निवास करते हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भट्ठा व्यवसायी कविंद्र मलिक विगत दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। भूपेंद्र मलिक ने बताया कि करीब एक पखवाड़ा पूर्व उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

जिसके बाद उनकों मुजफ्फरनगर से नोएडा स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। करीब 12 दिनों से उनका नोएडा उपचार चल रहा था सोमवार को हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रमुख के पार्थिव शरीर को मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर ले जाया जा रहा है। मुजफ्फरनगर में ही उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img