- नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई भगवा रैली, प्रशासन को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जनपद मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा का 108 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय से एक भगवा रैली का भी आयोजन किया गया। यह भगवा रैली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई|

अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान सात सूत्रीय मांगों से जनपद मुजफ्फरनगर में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यालय पर पार्टी का 108 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय से एक भगवा रैली का भी आयोजन किया गया।
रैली में सैकड़ों बाई के भगवा झंडा और राष्ट्रध्वज लगाकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचेगी जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सात सूत्रीय मांगों से लिखित ज्ञापान जिला प्रशासन को सौंपा गया|
जिसमें अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के मुख्य मांग है कि स्वरूप प्लाजा और अन्य जगहों पर चल रहे स्पा सेंट्रो को बंद कराया जाए अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है अखिल भारत हिंदू महासभा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

