जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर:मंगलवार को विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टैक्नोलॉजी डेसीमिनेशन सेंटर का शिलान्यास किया। इस सीड स्टोर की कुल लागत 80.14 लाख रुपए है और निर्माण लागत 47.00. लाख रुपए है।
इस केंद्र में बीज गोदाम, कृषि रक्षा रसायन गोदाम, सभागार एवं बीज भंडार एवं कृषि रक्षा इकाई प्रभारियों के कार्यालय प्रस्तावित है।
विधायक द्वारा अपने संबोधन में विकासखंड कोतवाली में जर्जर हो चुके बीज भंडार के स्थान पर नए किसान कल्याण केंद्र के निर्माण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई और अवगत कराया कि इस नए केंद्र के निर्माण के पश्चात किसानों को कृषि निवेश प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं की अद्यतन जानकारियां समय से प्राप्त होगी।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

