Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

  • चारों आरोपियों का संबंधित धाराओं में किया चालान

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: त्रिस्तरीय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब का खुलेआम कारोबार चल रहा है। शराब माफिया शराब सप्लाई करके लाखों रुपए कमा रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर तेजतर्रार थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने अवैध शराब के कारोबार करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया।

गठित टीम ने ग्राम नंदपुर मौलावाले के पास एक आल्टो कार सवार को जब अवैध शराब की सूचना पर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर कार में चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह यह शराब अपने वोटरों को लुभाने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम साबिर पुत्र जमीर तथा शाहिद पुत्र हनीफ निवासी गण ग्राम बिंजाहेड़ी थाना नगीना बताया। दूसरी ओर ग्राम धर्मसा नंगली निवासी योगेश्वर पुत्र रतिराम तथा ग्राम तेलीपुरा निवासी महेंद्र पुत्र बनवारी को अवैध 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने चारों अभियुक्तों विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने नहीं दिया जाएगा।

मनोज पारस ने आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की

वहीं शाहिद व साबिर दोनों को निर्दोष बताते हुए नगीना विधायक मनोज पारस ने थाना प्रभारी नगीना पर हर संभव दबाव बनाकर छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने शासन के आदेशों का पालन करते हुए चालन कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img