जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल कपिल शर्मा, विकास बसला एवं सचिन कुमार, आर्यन चौधरी ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर जामा मस्जिद के पीछे दबिश देकर सट्टे की खाईबाड़ी करते चार युवको को दबोच लिया। पकडे गये युवकों ने पूछताछ में अपना नाम व पता क्रमश:उस्मान पुत्र शकूर निवासी मोहल्ला हजरतनगर, इमरान पुत्र खलील निवासी मोहल्ला मोहम्मद नगर, रिजवान पुत्र सईद अहमद निवासी मोहल्ला बुद्ध बाजार एवं विक्की गुप्ता पुत्र बलवीर निवासी मोहल्ला गांधीनगर बताया। पुलिस ने चारों के कब्जे से सट्टा पर्चा, गत्ता, पैन व 5070 रुपए नकद बरामद किए गये है।

