जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: नांगल सोती में भागीरथी के तट पर प्राचीन ऐतिहासिक गंगा स्नान मेला लगता है। इस कार्तिक गंगा स्नान मेले में नांगल, नजीबाबाद, धामपुर, नगीना, बढ़ापुर, मंडावली, भागूवाला, चंदक आदि क्षेत्रों के सैकड़ों के श्रद्धालु गंगा स्नान और पिंडदान के लिए पहुंचते हैं। इस बार आठ नवंबर को कार्तिक गंगा स्नान मेले का मुख्य स्नान है। मेले की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत नांगल सोती, शहजादपुर, जीतपुर सहित मेला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। मेले की तैयारी के लिए रास्ता निर्माण, स्नान घाट निर्माण, कैम्प और पेयजल की व्यवस्था की तैयारी जोरों से चल रही है।

