- बर्ड फ्लू की आंशका जताई, ग्रामीण भयभीत
जनवाणी संवाददाता |
राजा का ताजपुर: ग्राम गल्लाखेडी उर्फ अमानतपुर में चार मृत कौवे एक कूड़े के ढेर पर पड़े मिले। मृत कौवे मिलने से बर्ड फ्लू की आंशका जताई जा रही है। घटना से ग्रामीण भी भयभीत है।

गांव गल्लाखेडी उर्फ अमानतपुर में रविवार को गांव में कूड़े के ढेर पर चार मृत कौवे पड़े मिले। मृत कौवे को देखकर बर्ड फ्लू की आंशका जताई जा रही है। घटना से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने कहा कि मृत कौवे को लेकर लैब में परीक्षण कराया जाए। अभी तक कौवों की मौत की असली वजह पता नही चल पाई। जिस तरह से देश के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी है, उसके बाद गल्लाखेडी में सदिंग्ध हालात में कौवों की मौत चिंता का विषय है।

