जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके के पास बीती रात एक ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। रोहतक रोड पर मौके पर पहुंचने पर पुलिस को एमसीडी का एक ट्रक मिला, जो पलट गया था। तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
It was revealed by the eyewitnesses that the speeding truck lost balance and toppled on the labourers indulged in the construction of a road. All are migrant labourers from Tikam Garh, MP. The driver who might be injured is yet to be traced. Further probe underway: Delhi Police
— ANI (@ANI) February 25, 2023
पुलिस ने बताया कि “चश्मदीदों से पता चला कि तेज रफ्तार ट्रक सड़क के निर्माण में लगे मजदूरों पर संतुलन खो बैठा और पलट गया। सभी एमपी के टीकम गढ़ के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। घायल चालक का अभी पता नहीं चल सका है। आगे की जांच चल रही है।”

