Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

नेशनल ताइक्वांडों में चार खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

  • ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया एवं उड़ीसा ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में हुई थी प्रतियोगिता

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: ताइक्वांडो संघ बागपत के खिलाड़ियों ने चार दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो आनलाइन चैंपियनशिप में झंडे गाड़ दिए। जनपद के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक सहित दर्जन भर पदक पर कब्जा किया। जिसके चलते ताइक्वांडो खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया एवं उड़ीसा ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक चार दिवसीय लाइव ताइक्वांडो पुमसे ओपन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें ताइक्वांडो संघ बागपत के 28 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया, जिसमें चार स्वर्ण सहित दर्जन भर पदक जीते। संघ सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता इंडिविजुअल एवं मोबाइल एवं कंप्यूटर डिवाइस स्क्रीन एवं इंटरनेट के माध्यम से आयोजित की गई।

इसमें जिले के 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंकित यादव, बादल शर्मा, अभीमन्यु शर्मा, आयुष यादव ने स्वर्ण पदक ने स्वर्ण पदक मयंक पाल प्रकृति यादव अनमोल शर्मा ने रजत पदक एवं शिवा डोडवाल, पंकज यादव, विजय खोखर, सागर शर्मा, विनती शर्मा, वंशिका शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

संघ सचिव ने बताया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो की तकनीकी शैली पर आधारित आयोजित की गई। नगर के बसी रोड स्थित देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में विजेता खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सोनू यादव, सरला यादव, सीमा दुग्गल, नीरज नयन, संघ अध्यक्ष सुभाष त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, अक्षिता तोमर, सायमा खोखर, अभिनव धामा, सुभाष धामा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img