जनवाणी संवाददाता |
ऊन: क्षेत्र के गांव जिजौला में एक चालक अपने ट्रक को सड़क पर ही मोड़ रहा था। उसी दौरान अमित निवासी पठानपुरा बिडौली की ओर जा रहा था जबकि नासिर विपरित दिशा से आ रहा था। दोनों बाइकों पर चार व्यक्ति सवार थे।
तेज रफ्तार होने के कारण दोनों ही बाइक चालक बाइक को संभाल नहीं सके जिसके कारण दोनों की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि चालक सड़क से दूर जाकर गिरे।
दुर्घटना के बाद सैकडों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और घायलों को एक ओर लिटाया। ग्रामीणों ने पुलिस को इंतजार किये बिना घायलों को करनाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की हालात गंभीर बताई गई है। ग्रामीणों की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

