- ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल ने मुफ्त किया इलाज
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: एक ओर जहां बडेÞ कोरोना पॉजिटिव होने का पता लचने भर से नर्वस हो जाते हैं, वहीं एक चार साल के बालक अंश ने कोरोना से जंग जीत ली है। ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल ने बालक का मुफ्त में उपचार किया है। जनपद में किसी बालक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वस्थ होने का यह पहल मामला बताया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा शामली डा. संजय अग्रवाल ने बताया कि ब्लॉक के गांव कुड़ाना की झांका पट्टी निवासी राहुल के चार वर्ष के पुत्र अंश को एंजीटलन किट से कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गत 17 मई की प्रात: शहर के ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
हॉस्पिटल के डाक्टर स्टाफ डा. इकबाल खान तथा डा. बाबर खान उपचार कर रहे थे। साथ ही, आइएमए शामली के प्रेसीडेंट डा. अकबर खान निरंतर बच्चे का सुपरविजन कर रहे थे। सीएमओ के अनुसार, चार साल के बच्चे का कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का बालक अंश का जनपद में पहला मामला है।
डाक्टरों की मेहनत के चलते बच्चा स्वस्थ्य होकर शनिवार को अपने घर चला गया। बच्चे के पिता राहुल ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के चेयरमैन कुशांक चौहान का आभार जताया है। चेयरमैन कुशांक चौहान ने बताया कि बच्चे का उपचार बिल्कुल नि:शुल्क किया गया है।

