Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

जमीन खरीदवाने के नाम पर ठगी

  • प्रॉपर्टी डीलर ने 50 लाख की धोखाधड़ी की, पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज किया एफआईआर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक कारोबारी को सहारनपुर में जमीन खरीदवाने के नाम पर 50 लाख रुपए का चूना लगा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी और दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी जावेद अली एसजे ट्रेडर्स के नाम से कारोबार करते हैं। जावेद अली ने सीओ सिटी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वाले इरफान और शेर सिंह कॉलोनी मिमलाना रोड निवासी हाशिम और रईस निवासी शाहबुद्दीनपुर रोड आदि इब्राहिम प्रॉपर्टीज के नाम से जमीन खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें सहारनपुर में एक स्थान पर सस्ती जमीन खरीदवाने की बात कही थी। जिसके कागज जांच कर उन्होंने 11 लाख रुपए एडवांस दे दिए थे। उसके बाद 2022 में नकुड़ तहसील जनपद सहारनपुर में जमीन का बैनामा कराया गया। इसके बाद कुल 50 लाख रुपए दिए गए।

आरोप है कि जब वे लोग जमीन का दाखिल खारिज कराने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि जिस व्यक्ति ने रुपया लेकर जमीन का बैनामा किया था, वह असल व्यक्ति नहीं है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने धोखाधड़ी करते हुए जमीन के असली मालिक के स्थान पर एक फर्जी व्यक्ति जिसका नाम अरुण बदला था। धोखाधड़ी से उनके सामने पेश कर दिया और उसी से बैनामा कराकर उसके खाते में रुपया ट्रांसफर करा लिया। जबकि जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। पुलिस ने इस मामले में अरुण बदला नाम के व्यक्ति सहित बाकी प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img