- पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लगाया कैंप
जनवाणी संवाददाता |
शामली: पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से नि:शुल्क आइटीआर भरने तथा पैन कार्ड बनाने के कैंप का किया गया।
Weekly Horoscope: क्या कहते हैं आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक || JANWANI
बुधवार को पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई द्वारा नगर के टंकी रोड पर गली नंबर दो में नि:शुल्क वित्तीय वर्ष 2020-21 की आइटीआर भरने तथा पैन कार्ड बनवाने के लिए कैंप का उद्घाटन व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने फीता काटकर किया। कैंप का संचालन एडवोकेट ऋषभ जैन ने किया। यह कैंप बृहस्पतिवार को भी लगाया जाएगा। कैंप में व्यापारियों के वित्तीय वर्ष 2020- 21 की आइटीआर भरने तथा पैन कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि इस तरह के कैंप से व्यापारियों को लाभ उठाना चाहिए। अपने आईटीआर समय पर जमा करानी चाहिए। समय पर टैक्स जमा कराने से सरकार को जनहित की योजनाओं को पूरा करने में सहयोग मिलता है। नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 15 अप्रैल को यही पर श्रम विभाग के पंजीयन का कैंप भी लगाया जाएगा।
इस अवसर पर एडवोकेट ऋषभ जैन, विनय जैन, सचिन जैन, नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद धीमान, रवि संगल, महेश धीमान, मनोज मित्तल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

